छत्तीसगढ़

पोस्ट ऑफिस में हुऐ लाखों रूपयों का धोखाधड़ी / गबन के मामले पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फर्जी फिक्स डिपाजिट, पासबुक में फर्जी एन्ट्री कर, खाते से फर्जी पैसा आहरण कर किया था लाखों का गबन..

बालोद : प्रार्थी विकास कुमार सोनी पिता स्व. श्री एस. एल. सोनी उम्र 45 साल साकिन उप संभागीय निरीक्षक कार्यालय, डाक उप संभाग बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 15/01/2021 से 20/01/2022 के मध्य पोस्ट आफिस शाखा डाकघर ग्राम चारवाही पदस्थ डाकपाल ओमेन्द्र कुमार साहू पिता सुखराम साहू ग्राम भेईनापार के द्वारा विभिन्न खाताधारको से उनके खाता में पैसा जमा न कर केवल उनके खाता के पास बुक में एन्ट्रीकर जमा किये गये रकम को शासकीय हिसाब में न लेकर अपने पास रख लेता था, आरोपी के द्वारा अपने शाखा के खाताधारको के खाता के प्ररम्भिक वर्तमान जांच पर कुल 10 खाता धारको से कुल 6,08,705 रू का धोखाधड़ी कर उनकी राशि को गबन करना पाये जाने की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 333 / 2022 धारा 420, 409, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। बैंक के खाता धारको की शिकायत की जांच जारी है तथा धोखाधड़ी की रकम लगभग 25 से 30 लाख तक पहुंचने की संभावना है।

आरोपी डाकपाल ओमेन्द्र कुमार साहू पिता सुखराम साहू उम्र 29 वर्ष ग्राम भोईनापर थाना व जिला बालोद को इंद्रपुरी भोपाल को टीम जाकर कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

आरोपी ने प्रराम्भिक पुछताछ में अपने बताया कि आरोपी अपने शाखा डाकरघर ग्राम चारवाही के विभिन्न खाताधारको के विभिन्न खाता से विभिन्न खाताधारको से उनके खाता में पैसा जमा न कर केवल उनके खाता के पास बुक में एन्ट्रीकर जमा किये गये रकम को शासकीय हिसाब में न लेकर अपने पास रख लेता था, व लोगो के पैसे को ऑन लाईन सेयर मार्केटिंग में पैसा लगाता था व खाताधारको के पैसों को हड़प कर खर्च कर दिया एवं पैसे के भरपाई करने के चक्कर में लाखों रूपयों का गबन कर लिया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!