छत्तीसगढ़

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी चढ़ा अकलतरा पुलिस के हत्थे…

जांजगीर चाम्पा : थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत रहने वाले प्रार्थियां ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 447/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को पीड़िता के घर के आसपास हरीश विश्वकर्मा को देखा गया है। जिस पर हरीश विश्वकर्मा के घर अकलतरा पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जहॉ अपहृता को उसके कब्जे से बरामद किया गया।

पीड़िता को बरामद कर उसका कथन लिया गया जिसमें हरीश विश्वकर्मा द्वारा भगाकर ले जाना एवं दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 366 क 376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई।

प्रकरण क्वआरोपी हरीश विश्वकर्मा कोे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 18.10.22 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!