छत्तीसगढ़

दुर्ग : नाबालिग पीडिता से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी गिरफ्तार, ब्लेकमेल कर करने लगा था अनाचार…

दुर्ग : नाबालिग पीडिता आज दिनांक 26.08. 2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी तुषार वर्मा निवासी जोन 03 खुर्सीपार का पीडिता से ट्यूसन जाने के दौरान जान पहचान हुई थी धीरे धीरे मोबाईल के जरिए बातचीत होने लगी दिनांक 05.04.2022 को आरोपी के घर जब कोई नही था तब आरोपी नाबालिग पीडिता को अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। इसी दौरान आरोपी नाबालिग पीडिता का अश्लील विडियो भी बना लिया उस विडियो के सहारे पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा कि पीड़िता के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन पर महिला व बच्चो संबंधी अपराधो की त्वरित कार्यवाही किये जाने के दौरान तत्काल थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे खुर्सीपार पुलिस अपराध दर्ज करने उपरांत आरोपी तुषार वर्मा का पता तलाश में जुट गयी। आरोपी के घर जाकर दबिश देने पर आरोपी घर से फरार था। आरोपी को किसी तरह भनक लग चूकि थी कि पीडिता रिपोर्ट कराने थाना गयी थी।

पुलिस आरोपी को जोन 03 पंप हाउस ग्राउण्ड के सामने घेराबंदी कर पकड कर थाना लाया जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी तुषार वर्मा पिता रामफल वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी पंप हाउस के पीछे जोन 03 खुर्सीपार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!