छत्तीसगढ़

थाना सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, मामा की हत्या करने वाले भांजा को किया गिरफ्तार..

सूरजपुर। दिनांक 03.10.22 को ग्राम सलका निवासी कृष्णा सिंह ने थाना सूरजपुर में सूचना दिया कि इसका पिता मृतक फुलसाय सिंह दिनांक 03.10.22 के सुबह घर से बहन मुन्नी बाई के यहां ग्राम गेतरा जा रहा कहकर निकला था दोपहर में इसकी बुआ घर आकर बताई कि फुलसाय सुबह घर आया था, घर में जलाने के लिए लकड़ी मांगा और घर के सामने बाड़ी में सो गया उठ नहीं रहा है फौत हो गया है

उसकी मृत्यु कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा। जांच के दौरान मृतक का पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 448/22 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

थाना सूरजपुर की पुलिस के द्वारा संदेही अजय सिंह से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि फुलसाय इसका मामा है, दिनांक 3 अक्टूबर को सुबह मामा घर आया था, बाड़ी में बेतरी तोड़ने के दौरान शराब दिलाने की बात को लेकर विवाद करने लगा तब इसने मामा को तेज धक्का मारा जो पीठ के बल गिर गया, मामा के द्वारा गाली-गलौज करने से गुस्से में आकर पेट व कमर में लात से मारा जिससे मामा की मृत्यु हो गई। मामले में आरोपी अजय सिंह पिता बिन्देश्वर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गेतरा, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!