छत्तीसगढ़

जशपुर : मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान दिनांक 26.01.2023 के शाम को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मारूती 800 कार में 02 व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ओड़िसा की ओर से तपकरा होते हुये उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले हैं,

इस सूचना पर फरसाबहार चौक में नाकाबंदी कर मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा की ओर से आ रही मारूती 800 कार क्र. CG 10 F/3103 को रोका गया एवं वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर सीट तथा सीट के नीचे बने पेटीनुमा भाग में 14 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 40 किलो 500 ग्राम कीमती 04 लाख रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त कार मिलने पर जप्त गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीगणों से पूछताछ करने पर जप्त वाहन का असली कार रजिस्ट्रेशन नंबर OD 07 G/0106 है, आरोपीगणों द्वारा पुलिस से बचने के लिये जशपुर सीमा प्रवेश करने के पूर्व नंबर प्लेट बदलकर CG 10 F/3103 लगाकर परिवहन करना बताये।

आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर आरोपीगण 1-दिप्तीकृष्णा गौड उम्र 43 साल निवासी फूलोसरा जिला गंजम (ओड़िसा) तथा 2-अजय कुमार नायक उम्र 40 साल निवासी फासीगुड़ा जिला गंजम (ओड़िसा) को दिनांक 26.01.2023 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!