रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य के हर अंचल—बस्तर से लेकर सरगुजा और मैदानी क्षेत्रों तक—विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए जिलों को विशिष्ट सौगातें दी गई हैं।
1. बिलासपुर संभाग: अधोसंरचना का कायाकल्प
- बिलासपुर शहर: राजीव गांधी चौक से सीपत चौक तक भव्य flyover निर्माण हेतु 15 करोड़ रुपये।
- उसलापुर गीता पैलेस से अमेरी तक underbridge निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये।
- मेयरनाडीह से मस्तूरीनगर तक सड़क निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये।
- राज्य कैंसर संस्थान (State Cancer Institute) के संचालन के लिए बजट में सेटअप का प्रावधान।
- मुंगेली: फास्टरपुर-झलियापुर सड़क (10 करोड़) और बिटकुली से भटकगांव पहुंच मार्ग (4 करोड़)।
- जांजगीर-चांपा: नए मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए बजट सेटअप को मंजूरी।
2. बस्तर संभाग: शिक्षा और कनेक्टिविटी का संगम
- दंतेवाड़ा और अबूझमाड़: नक्सलवाद के गढ़ रहे अबूझमाड़ और जगरगुंडा में ‘एजुकेशन सिटी’ की स्थापना होगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान है। साथ ही दंतेवाड़ा में नया मेडिकल कॉलेज शुरू होगा।
- जगदलपुर: सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत और नई खेल अकादमी का संचालन।
- नारायणपुर और बीजापुर: जाटलूर से भैरमगढ़ (28 करोड़), कुतुल से ओरछा (20 करोड़) और इतुलवाड़ा से तुमनार (20 करोड़) जैसी महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण होगा।
- सिंचाई: इंद्रावती नदी पर 2,024 करोड़ की लागत से मटनार और देऊरगाँव में बैराज निर्माण।
कबीरधाम (कवर्धा): कवर्धा से खम्हरिया मार्ग का चौड़ीकरण (23 करोड़) और नए मेडिकल कॉलेज का संचालन।
3. सरगुजा संभाग: पर्यटन और स्वास्थ्य सौगात
- अंबिकापुर: जिला अस्पताल के लिए 220 बिस्तर वाले भवन का निर्माण और सरगंवा में बैराज निर्माण (20 करोड़)।
जशपुर और कुनकुरी: कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज का प्रारंभ और जशपुर के कोतेबिरा में धार्मिक पर्यटन का विकास। ‘शक्तिपीठ सर्किट’ के तहत कुदरगढ़ का विकास भी शामिल है।
- मैनपाट: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये।
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज और चिरमिरी जिला अस्पताल में 200 बिस्तर के सेटअप को मंजूरी।
4. रायपुर और मैदानी क्षेत्र: आधुनिक राजधानी का विजन
- रायपुर: * नया कोच्चि टर्मिनल (केंद्री) और मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना (25 करोड़)।
- मोवा से सड्डू (100 करोड़) और लाभांडी से सड्डू (100 करोड़) मार्ग का विकास।
- भनपुरी चौक पर flyover निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये।
- धमतरी: जिला अस्पताल हेतु 200 बिस्तर का भवन और कुरुद-गंगरेल सड़क का चौड़ीकरण (11 करोड़)।
- दुर्ग: महाराजा चौक पर flyover (3 करोड़) और दुर्ग-भिलाई के बीच मेट्रो रेल परियोजना का सर्वे कार्य आगे बढ़ेगा।
धार्मिक पर्यटन: शक्तिपीठ सर्किट
पूरे प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों—कुदरगढ़ (सूरजपुर), चंद्रपुर (सक्ती), रतनपुर (बिलासपुर), दंतेवाड़ा और डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)—को एक सर्किट के रूप में जोड़ने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किया गया है।




















