छत्तीसगढ़

खारून नदी में मिले अज्ञात मृत महिला के शव की हुई पहचान, दो दिन पहले महादेव घाट खारून नदी में पति के सामने ही कूद गई थी महिला…

रायपुर : दिनांक 22.07.2022 की शाम खारून नदी अकोला एनीकट में एक 35-40 साल की महिला का शव बहते हुये ग्रामवासियों ने देखा था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल उरला थाने की टीम मौके पर गई और शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर महिला की पहचान का प्रयास किया गया, नहीं चलने पर मृतिका का शव अम्बेडकर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया जाकर आस-पास के थानांे के अलावा सरहदी जिले में महिला से संबंधित रिपोर्ट का ब्यौरा लिया गया।

आज दिनॉंक 23.07.2022 को सूचना मिली कि इसी कद काठी की महिला का गुम इंसान रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दिनॉंक 20.07.2022 को दर्ज किया गया है। उरला पुलिस के द्वारा संबंधित परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराया गया। जो महिला की पहचान बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 35 वर्ष साकिन गुढ़ियारी के रूप में हुई।

मृतिका के परिजनों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि महिला ने डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था। जो अपने दूसरे पति के साथ अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में निवास कर रही थी। दोनों दिनॉंक 20.07.2022 को महादेव घाट में नदी के पास घूमने गये थे। अचानक महिला ने अपने पति के सामने नदी मंे छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पति खुद भी उसे बचाने के लिये पानी कूदा। लेकिन न बचा सकने की स्थिति में डीडीनगर थाने जाकर सूचना दिया। डीडी नगर थाने की पुलिस ने काफी खोजबीन की प्रयास किया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था। मृतिका के पूर्व पति की तीन संताने है।

20 वर्षीय बड़ी लड़की ने बताया कि उसकी मॉं ने तीनांे बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर से विवाह कर लिया था और वे लोग अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में रहने लगे थे। लड़की ने बताया कि मरने से ठीक पहले उसकी मॉं ने फोन पर उससे बिल्कुल सामान्य बातें की थी। वह यह भी बताती है कि पिछले काफी सालों से मृतिका की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। अक्सर भूत प्रेत दिखने की बात करती थी और उल्टा चला करती थी, पर कुछ समय से ठीक-ठाक हालत में थी। उरला पुलिस के द्वारा मर्ग जॉंच पर अन्य तथ्यों के विषय में जॉंच पड़ताल की जा रही है।

सूचक का नाम:- अशोक लहरे पिता स्व0 मोहन लाल लहरे उम्र 50 साल साकिन ग्राम गुमा पो0 तेन्दुआ थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.)

मृतिका का नाम:- बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 48 साल साकिन राम सागरपारा थाना मौदहापारा हॉल विकास नगर बड़े अशोक नगर लक्ष्मी किराना स्टोर्स थाना डीडी नगर रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!