छत्तीसगढ़

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला पति और ससुर को शिवरीनारायण पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे….

जांजगीर – चांपा : थाना शिवरीनारायण के मर्ग क्रमांक 45/22 धारा 174 जा.फौ. की जांच में पाया गया कि मृतिका साधना बाई कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी अवरीद जो 02 वर्ष पूर्व भवतरा निवासी रामकृष्ण कश्यप उम्र 20 वर्ष से प्रेम विवाह कर अपने घर से भाग कर ससुराल में रह रही थी।मृतिका का पति अपनी पत्नी को काम नही करती हो कहकर मारपीट कर प्रताड़ित करता था साथ ही उसका ससुर हरी राम कश्यप भी मृतिका को मा बाप का नाक कटाकर भाग कर अपने घर से आई हो,कहकर मानसिक रूप से दो वर्षों से प्रताड़ित कर रहा था जिससे परेशान होकर मृतिका अपने घर के सीमेंट शीट में लगे लोहे की एंगल में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपी पति एवं ससुर के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 263/22 धारा 306,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवाहिता की आत्महत्या जैसे गंभीर प्रकरण होने से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी पति रामकृष्ण कश्यप उम्र 20 वर्ष व मृतिका के ससुर हरि राम कश्यप उम्र 44 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भवतरा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया।

आरोपी पति रामकृष्ण कश्यप उम्र 20 वर्ष एवं मृतिका के ससुर हरि राम कश्यप उम्र 44 वर्ष दोनों को दिनाँक 28.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!