सूरजपुर : शनिवार, 20 अगस्त को थाना प्रभारी प्रतापपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम शांतीनगर में एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री करने के लिए घुम रहा है। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने ग्राम शांतीनगर में घेराबंदी कर जय कुमार जायसवाल पिता स्व. शंकठा प्रसाद जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी करसी थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 10 बॉटल बीयर एवं 23 पाव अंग्रेजी शराब कीमत 10650 रूपये का जप्त किया गया। मामले में शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह ध्रुव, प्रधान आरक्षक अनिल कुजूर, भागवत पैंकरा, रामाधीन श्यामले, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह व अरविन्द पाण्डेय सक्रिय रहे।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











