छत्तीसगढ़

दो सगे भाईयो ने मिलकर पत्थर और डण्डा से बेरहमी पूर्वक मारकर की हत्या….

रायपुर – दिनांक 01.02.2025 को रात्रि में मृतक अमृत बारले का लड़का हीरालाल बारले और मोहल्ले का शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा वार्ड क्र0 15 दुर्गा मंदिर के सामने तिल्दा में बातचीत कर रहे थे, रात्रि करीब 10ः00 जे मृतक अमृत बारले अपने लडका हीरालाल बारले को खाना खाने के लिये घर चलो कहकर बुलाने आया और शोले उर्फ सन्नी को बोला की क्यों मेरे लड़का को बिगाड़ते हो कहने पर ‘’ शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा मृतक अमृत बारले का काॅलर पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट कि* या उसी समय सन्नी विश्वकर्मा का भाई मल्टू उर्फ पुनीत विश्वकर्मा आया और मेरे भाई को मारे हो कहते हुये मृतक अमृत बारले की हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर मारपीट किये जिससे मृतक के सिर, हाथ, कमर एवं पेट अंदरूनी भाग में चोट लगने से मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर दोनो आरोपियान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कार्य करना स्वीकार करने पर उनके द्वारा मारपीट में प्रयोग किया गया आलाजरब डण्डा, पत्थर तथा उनके घटना समय पहने कपडे जिसमें खून के दाग लगा है को जप्त किया गया है तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

नाम पता आरोपियान – 01- पुनीत विश्वकर्मा उर्फ मल्टू पिता महेश विश्वकर्मा उम्र 24 साल

02- सन्नी विश्वकर्मा उर्फ शोले पिता महेश विश्वकर्मा उम्र 20 साल दोनो निवासी वार्ड क्र0 15 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!