प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 जुलाई को महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ की पांचवी किस्त उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कल फिर महतारियों के खाते में महतारी वंदन योजना की किस्त पहुंच जाएगी. मोदी की गारंटी के प्रमुख वादों को हमारी सरकार प्राथमिकता से पूरा कर रही है। यही है हमारी सुशासन की सरकार.
यूट्यूब पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. https://youtu.be/XTDV0Zeg-Dk?si=FNJWMDATVxVjvgnt
https://youtu.be/XTDV0Zeg-Dk?si=FNJWMDATVxVjvgnt
https://youtu.be/XTDV0Zeg-Dk?si=FNJWMDATVxVjvgnt




















