छत्तीसगढ़

मस्तूरी : घर के खलिहान से धान की क‌ट्टी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

मस्तूरी : प्रार्थी बसंत कुमार खाण्डे पिता स्व. बुडगा राम खाण्डे उम्र 64 साल थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. ने दिनांक 29.12.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.12.2024 के करीबन शाम 07 08 बजे के आस पास बिजली बंद एवं हल्की बारिश होने से परिवार के सभी लोग अपने घर के परछी में बैठा था उसी दौरान खलिहान तरफ से आवाज आने पर गाय बैल होगा कहकर अपने लड़का कमल कुमार खाण्डे को भेजा तो वहां पर गाव पेण्ड्री का लड़का जटा शंकर चतुर्वेदी धान की बोरी को उठा रहा था। देखने पर जटा शंकर चतुर्वेदी के द्वारा चोरी कर भागने लगे व बोरी के अंदर घुस गया तब डायल 112 को फोन कर बुलाये तब डायल 112 के द्वारा उसे पकड़ कर थाना लेकर आये आज दिनांक 29.12.2024 को अपने खलिहान में रखे धान को गिनती करने पर 03 कट्टी धान कम मिला मेरे उक्त धान 350 कट्टी में से 03 कट्टी धान बोरी किमती 3500 रूपये को चोरी कर ले जा रहा था। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी जटा शंकर चतुर्वेदी उर्फ रवि पिता भगवानी चतुर्वेदी उम्र 28 साल निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने कर आरोपी दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी का मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा चोरी किये 03 कट्टी धान बोरी को पेश करने पर जप्त किया गया आरोपी को आज दिनांक 29.12.2024 को विधित गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिर० आरोपी का नाम:- जटा शंकर चतुर्वेदी उर्फ रवि पिता भगवानी चतुर्वेदी उम्र 28 साल निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!