छत्तीसगढ़ में मरवाही सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. लेकिन अब तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. इसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेस में महामंथन हुआ. चुनाव समिति में 4 नेताओं के नाम पर चर्चा हुई. वरिष्ठ नेताओं ने डॉ केके ध्रुव, अजीत सिंह श्याम, प्रमोद परस्ते और गुलाब राज नाम पर विचार किया. बैठक को लेकर प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि प्रत्याशी के नाम का पैनल तय कर लिया गया है, हाईकमान की सहमति के बाद ही नामों की घोषणा की जाएगी ।
Related Articles
चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी का सिंबल फ्रीज: ‘वोट और पार्टी की चोरी’ पर भड़कीं ममता बनर्जी, देशहित में नंदीग्राम व असम में कांग्रेस को समर्थन का दिया हवाला
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न; उपचुनाव के लिए नामांकन हुए तय
दुर्ग : डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
भूपेश बघेल का सवाल: भाजपा के जश्न में कलेक्टर-सेक्रेटरी क्यों जुटे विभागों को टारगेट क्यों? 1.5 करोड़ दीयों और तेल-बाती का बजट किस मद से आएगा?















