छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ़्तार….

बिलासपुर : दिनांक 25-06-2025 को पूर्व विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री रोशन आहुजा एवं प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का विवरण : बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता – प्रीतनाथ झा, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!