छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की पांचवीं किस्त जारी, 70 लाख हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 1000 रुपये, अभी चेक करें…

छत्तीसगढ : प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है आज महतारी वंदन योजना 5वीं किस्त जारी कर दी गई है जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से दिया उन्होंने लिखा.

महिलाएं अपना-अपना खाता चेक करें, महतारी वंदन योजना का पैसा हमने भेज दिया है।

प्रति महीने के अनुसार इस महीने भी हमारी सरकार ने 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 5वीं किस्त कुल 653 करोड़ 84 लाख रूपये की धनराशि भेज दी है। महिलाओं को हर महीने खुशियों का नोटिफिकेशन मिल रहा है।

चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status

https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status

https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!