छत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर : हम लोग कहते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, कांग्रेसी कहते थे कि राम हुए ही नहीं: योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी के स्वागत में निकाली बुलडोजर रैली….

बिलासपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यहां के कण-कण में श्रीराम हैं और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि ‘राम हुए ही नहीं’। जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ तो वे कहते हैं कि ‘राम तो सबके हैं’… यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है… जब देश आजाद हुआ और कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने देश को समृद्ध बनाने की बजाय इसे अव्यवस्था, अराजकता, आतंकवाद, जातिवाद, भाषावाद, भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया https://youtu.be/-wojlkQrztE?si=Gc5u77c2DiMJqdof

अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। क्या ये काम कांग्रेस कर पाती? कांग्रेस ने राम के नाम को ही नकार दिया था। जो कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। आखिर यही तो छत्तीसगढ़ है, यही तो श्री राम का ननिहाल है। यहां के कण-कण में श्री राम की स्मृतियां छुपी हुई है और कांग्रेस के लोग कहते हैं राम हुए ही नहीं और जब अयोध्या में राम मंदिर बन गया तब कांग्रेस के लोग कहते हैं राम तो सबके हैं। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, इसे समझने की आवश्यकता है। https://youtu.be/-wojlkQrztE?si=Gc5u77c2DiMJqdof

ये देश आजाद हुआ 1947 में, देश की सत्ता कांग्रेस की हाथों में आई। कांग्रेस ने देश को समृद्धि की ओर ले जाने की बजाय अव्यवस्था, अराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद की ओर धकेल दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली निकाली

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!