बिलासपुर : आगामी नवरात्रि दशहरा दीपावली जैसे त्योहारी सीजन पर बिलासपुर शहर के मुख्य व्यावसायिक मार्ग में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के आशय से सदर बाजार गोल बाजार में एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू होगी।इस व्यवस्था के अनुसार देवकीनंदन चौक की ओर से गोल बाजार आने वाले वाहन सिम्स चौक से बाएं मुड़कर आगे जाएंगे, इसी प्रकार जूना बिलासपुर की ओर से गोल बाजार की ओर आने वाले वाहन तेलीपारा अथवा हरदेव लाला मंदिर की ओर जाएंगे, तथा जिन्हें सदर बाजार गोल बाजार में खरीदारी करनी हैं वे अपने वाहन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में अथवा लखीराम ऑडिटोरियम में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। ज्ञात हो कि यह व्यवस्था दो पहिया वाहनों को छोड़कर ऑटो, कार या अन्य वाहनों के लिए लागू होगी, एकांगी मार्ग व्यवस्था दिनांक 3.10.2024 से प्रारंभ हो रही है जो प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से देर रात तक लागू होगी। ज्ञात हो की नवरात्रि दशहरा एवं दीपावली जैसे पर्व में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने सदर बाजार गोल बाजार आते हैं ऐसे में कार जैसे वाहन लेकर आने पर सड़के संकीर्ण पड़ती हैं और सुगम यातायात बाधित होता है, आम जनों को सुगम यातायात व्यवस्था दिलाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने यह व्यवस्था लागू की है। साथ ही आम जनों से इस व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








