छत्तीसगढ़

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद : दिनांक 23/01/2023 को सउनि शिव प्रसाद सिंह हमराह स्टाफ के पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला की 03 व्यक्ति अपने पास सूटकेस में अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिए उड़ीसा राज्य से लेकर आ रहे हैं! बाद टेमरी नाका एनएच 353 में पहुंचकर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े जो नाम पता पूछने पर अपना नाम (1)- अभय अग्रवाल पिता छगन लाल अग्रवाल उम्र 48 साल साकिन 20/08 मुराई मोहल्ला छावनी थाना संयोगितागंज जिला इंदौर(2) – राजू गुप्ता पिता बालाराम गुप्ता उम्र 45 साल निवासी धरमराज कॉलोनी मकान नंबर 113 थाना एरोड्रम जिला इंदौर(3)- योगेश ठाकुर पिता उमराव सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी धरमराज कॉलोनी मकान नंबर 113 थाना एरोड्रम जिला इंदौर के होना बताया, के कब्जे मे रखे एक सूटकेस का तलाशी लेने पर अंदर में 11 पैकेट खाकी रंग के टेप में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 110000 रूपये, व नकदी रकम 1150 रूपये मिला

जिसे विधिवत कार्यवाही कर समक्ष गवाहन जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 17/2023, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!