बलौदाबाजार,19 अक्टूबर 2020 / कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लवन स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी में छापेमार कार्रवाई की। कार्यालय एवं गोडाउन के आकस्मिक निरीक्षण में गैस सिलेण्डर एवं रेगुलेटर के वितरण एवं स्टाॅक में भारी गड़बड़ियां पाई गई। टीम ने प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिये रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में गैस सिलेण्डरों की अवैध बिक्री,परिवहन एवं भण्डारण की शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही है। कलेक्टर ने शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश खाद्य विभाग को दिये है। इस सिलसिले में खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत धु्रव के नेतृत्व में खाद्य अधिकारियों की टीम ने लवन के इण्डेन गैस एजेन्सी में गत दिवस दबिश दी। उपभोक्ताओं और एजेन्सी के कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई। जांच में 239 नग सिलेण्डर के वितरण में अनियमितता पाई गई। इनमें भरे हुये सिलेण्डर 188एवं खाली सिलेण्डर में 51 का अंतर पाया गया। इसमें 14.2 किलोग्राम, 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के सिलेण्डर शामिल हैं। इसी प्रकार रेगुलेटर भी 57 नग कम पाये गये। जांच के दौरान स्टाॅक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित होना भी नहीं पाया गया। रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। तदनुसार आगे नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।
Related Articles
युवती का पीछा कर परेशान करने, जबरदस्ती बाइक में बैठाने का प्रयास जान से मारने की धमकी देने एवं शारीरिक संबंध बनाने के लिए डालता था दबाव आरोपी गिरफ्तार…
कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय से जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार…
रकबे में गड़बड़ी और किसानों की चिंता: सरकार बताए, अपनी समस्या लेकर आखिर कहां जाएं अन्नदाता?” — टी.एस. सिंहदेव
टोकन की तय मात्रा से कम धान बेचा तो बाकी शेष मात्रा का अपने-आप समर्पण: भूपेश बघेल का साय सरकार पर तीखा प्रहार
सीपत में दहलाने वाली वारदात: संपत्ति और हिस्से-बंटवारे के विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अब टोकन से मिलेगी रासायनिक खाद, किसान मोबाइल ऐप पर पंजीयन कर जरूरत के अनुसार कर सकेंगे खाद की बुकिंग..
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत..












