छत्तीसगढ़

ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर मशीन से नगदी रकम चोरी करने वाला ए.टी.एम. मशीन सुधारने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थी अरविंद कुमार ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रायपुर टी.एस.आई. ट्रांजैक्शन साल्यूशन इंडिया प्रायवेट लिमिटेड में जिला कार्यवाहक के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 14.07.2022 को उक्त कंपनी के मानिटरिंग टीम से जानकारी प्राप्त हुुई कि रमण मंदिर गली पास फाफाडीह चैक थाना गंज स्थित एस.बी.आई. ए.टी.एम. का शटर जाम हो गया है। जिस पर प्रार्थी जाकर चेक करने पर ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर मशीन से नगदी 8,000/- रूपये को चोरी कर लिया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 209/22 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ए.टी.एम. मशीन मंे छेड़छाड़ कर नगदी रकम चोरी करने की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं थाना प्रभारी गंज को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द से गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा ए.टी.एम. बूथ में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। फुटेजों के अवलोकन पर एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ करते दिखा जिसने स्वयं की पहचान छिपाने उद्देश्य से अपना मुंह एवं चेहरा ढ़का था।

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा ए.टी.एम. बूथ के बाहर व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन पश्चात् अज्ञात आरोपी द्वारा उपयोग किये मोटर सायकल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा ए.टी.एम. बूथों के आसपास जाकर आरोपी एवं मोटर सायकल की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपी को मोटर सायकल के साथ देवेन्द्र नगर फाफाडी स्थित एस.बी.आई. ए.टी.एम. के बाहर देखा गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील गुप्ता निवासी कटनी म.प्र. का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में विशेष प्रकार की लोहे की पट्टी रखा होना पाया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सुनील गुप्ता से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

आरोपी सुनील गुप्ता पूर्व में ए.टी.एम. मशीन का रिपेयरिंग करता था तथा उसे ए.टी.एम. मशीन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी है, जिसका फायदा उठाकर वह ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर मशीन से नगदी रकम चोरी किया था। सुनील गुप्ता कुछ दिन पूर्व ही रायपुर आया था एवं एक होटल में रूका था।

आरोपी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 4,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त अलग-अलग लोहे की पट्टी एवं मोटर सायकल जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी – सुनील गुप्ता पिता परमेश्वर दयाल गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रोशन नगर कमल दाउ होटल के पास थाना न्यू कटनी जंक्शन जिला कटनी (म.प्र.)।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!