छत्तीसगढ़

ACCU बिलासपुर एवम थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने तेलसरा हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार…

बिलासपुर : दिनांक 16/9/2022 की रात्रि संदीप सिंह ठाकुर निवासी तेलसरा की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर दिए जाने पर घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, आसपास के लोगों के बयान व मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक संदीप द्वारा आरोपी फेकू यादव, राजा यादव की माता से गाली गलौज कर घर से निकालना तथा आरोपी राजा यादव की पत्नी पर गलत निगाह रखने से धारदार हथियार से हत्या होना पाया गया था। आरोपी घटना के बाद अलग-अलग स्थानों पर छुप गए थे ।

प्राथमिक विवेचना से क्रमवार संदेही लिस्ट तैयार कर ACCU बिलासपुर और थाना चकरभाटा पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर रेड कार्यवाही कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ से आरोपी जल्द ही टूट गए और आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कराया है। आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

कार्यवाही में ACCU बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, चकरभाटा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक प्रभाकर सिंह, सिद्धार्थ पांडे, आरक्षक मिथिलेश साहू, संजय विश्वास, चंद्रकांत निर्मलकर, योगेंद्र खूंटे, हरीश यादव, अर्जुन जांगड़े, त्रिलोक सिंह, सुभद्रा,

नाम आरोपीगण- 1 राजा यादव पिता भरथु यादव उम्र 28 वर्ष निवासी तेलसरा चकरभाठा 2 फेकू यादव पिता भरथु यादव उम्र 34 वर्ष निवासी तेलसरा 3 शनि यादव पिता जलेश्वर उम्र 24 वर्ष निवासी नारियल कोठी बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!