छत्तीसगढ़

सीपत : महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीपत : प्रार्थिया द्वारा दिनांक 27.06.2026 थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम उच्चभट्ठी निवासी संदीप कुमार सूर्यवंशी के द्वारा घर अंदर घुसकर जबरदस्ती हाथ , बांह को पकड रहा था, प्रार्थिया के मना करने पर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में आरोपी संदीप कुमार सूर्यवंशी के विद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है* जिसके पालन में प्रार्थिया से छेड़खानी करने वाले आरोपी संदीप कुमार सूर्यवंशी पिता धनीराम सूर्यवंशी उम्र 31 साल निवासी ग्राम उच्चभट्ठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पता साजी किया जा रहा था पता साजी दौरान सकुनत पर होने की मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर हिरासत में लेकर, त्वरित कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – संदीप कुमार सूर्यवंशी पिता धनीराम सूर्यवंशी उम्र 31 साल निवासी ग्रा उच्चभट्ठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!