बिलासपुर/सीपत: दिनांक- 21.10.2026 वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले में चलाए जा रहे ’ऑपरेशन बाज’ के तहत सीपत थाने में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीपत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 11 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 21.10.2026 को 03 स्थाई वारंटियों को पकड़कर न्यायालय पेश किया गया है, तथा पूर्व में भी 08 स्थाई वारंटियों को पकड़कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। इस प्रकार पिछले 15 दिवस के अंदर कुल 11 स्थाई वारंटियों को पकड़कर विभिन्न न्यायालयों में पेश किया गया है। सीपत पुलिस द्वारा वारंटियों का धरपकड़ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पकड़े गए स्थाई वारंटियों के नाम और पते:
- इंद्रपाल वर्मा पिता सुकुल वर्मा, उम्र 37 साल, निवासी भिल्मी, थाना सीपत
- शुभम भोई पिता स्व. संतोष भोई, निवासी जांजी, थाना सीपत
- कृष्णा सूर्यवंशी पिता तखतराम सूर्यवंशी, उम्र 25 साल, निवासी भाड़ी
- छहुरा यादव पिता बुद्धुराम यादव, उम्र 38 साल, निवासी कौवाताल, थाना सीपत
- अमीत वर्मा पिता दिलेश वर्मा, उम्र 24 साल, निवासी भिलमी, थाना सीपत
- उस्मान खान पिता मान खान, ग्राम लुतरा, थाना सीपत
- छतलाल सूर्यवंशी पिता अवधराम, उम्र 60 साल, निवासी पंधी, थाना सीपत
- विक्रांत मिश्रा पिता राधेश्याम मिश्रा, निवासी पंधी, थाना सीपत
- शिनोद कुमार यादव पिता स्व. राधेश्याम, उम्र 20 साल, निवासी प्रगति नगर, थाना सीपत
- मणी वर्मा पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा, उम्र 32 साल, निवासी पंधी, थाना सीपत
- करण सूर्यवंशी पिता बाबूलाल सूर्यवंशी, उम्र 30 साल, निवासी टेकर, थाना सीपत




















