बिलासपुर : दिनांक 12.10.2026 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पड़ोसी बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ना तथा बीच बचाव करने आये प्रार्थीया के ससुर को मारपीट कर चोंट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी विकास चतुर्वेदी पिता रामेश्वर चतुर्वेदी उम्र 19 साल साकिन खरकेना थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 13.10.2026 के 12ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी:- विकास चतुर्वेदी पिता रामेश्वर चतुर्वेदी उम्र 19 साल साकिन खरकेना थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.




















