सरगुजा : प्रार्थी संजय कुमार गुप्ता साकिन तुरियाबीरा थाना लुण्ड्रा का दिनांक 13/05/26 कों थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक दिनांक 13/05/26 को प्रार्थी के खेत में लगे समरसिबल मोटर पम्प के तार कों काटकर कोई चोर चोरी कर ले गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 111/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध कर विवेचना में लिया गया।
सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर पम्प एवं समरसिबल चोरी की घटनाओ कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सीमावर्ती थाना चौकी प्रभारियों कों अपने थाना चौकी क्षेत्रों में संदेहियो पर नजर रखकर चोरी के मामलो का जल्द खुलासा किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रमांक में थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा संदेहियो पर पैनी नजर रखी जा रही यही एवं मुखबिरो कों अलर्ट किया गया था।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से पतासाजी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकल में कुछ चोरी का सामान बोरी में लपेट कर खपाने कहीं ले जा रहे है। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियो की मौक़े पर घेराबंदी की गई, मोटरसायकल में पीछे बैठा संदेही पुलिस टीम कों देखकर मौक़ा पाकर फरार हो गया जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया जो नहीं मिला, एवं मौक़े पर संदेही मोटरसायकल चालक कों पुलिस टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम सत्यनारायण आत्मज श्री गंगा राम उम्र 25 वर्ष साकिन गढ़बीरा थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी के कब्जे में रखे 01 नग मोटर पम्प एवं मोटर सायकल स्पेण्डर के सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ किये जाने पर उक्त मोटरसायकल जिला अस्पताल परिसर अंबिकापुर से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया साथ ही मोटर पम्प चोरी का होना बताया।
आरोपी कों थाना लाकर हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर बतौली, लुण्ड्रा, धौरपूर समेत अन्य सीमावती क्षेत्रों के खेतों में लगे समरसिबल एवं मोटर पम्पो को अपने साथी के साथ मिलकर पूर्व से चोरी करना बताया गया, जो आरोपी के निशानदेही पर कुल 05 नग मोटर पम्प, 02 सेट समरसिबल पम्प एवं घटना में प्रयुक्त चोरी का मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 02 लाख 50 हजार रुपये का जप्त किया गया, आरोपी द्वारा लगातार अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगठित अपराध कारित किये जाने पर प्रकरण में धारा 112 एवं 3(5) बी. एन. एस. जोड़कर प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मामले में शामिल फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है फरार आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की चोरी का मामला थाना मणीपुर में पूर्व से पंजीबद्ध है जिस पर थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम जांच विवेचना की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, महिला प्रधान आरक्षक सुषमा ब्रिजीट, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक इबनुल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।




















