छत्तीसगढ़

सरगुजा : एक करोड़ के उठाईगिरी के मामले में शामिल दूसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार, 46 लाख कीमती आभूषण पूर्व में किया गया था बरामद..

सरगुजा : दिनांक 26/07/2026 को प्रार्थी अरूणदेव सोनी थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हाईस्कूल सीतापुर के पास इनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेर्ल्स दुकान संचालित है। दिनांक 26/07/2026 के करीबन 11ः30 बजे सुबह अपनी स्कूटी में ज्वेर्ल्स का बैग लेकर अपनी दुकान खोलने गया था। दुकान के पास स्कूटी में ज्वेर्ल्स बैग को रखकर दुकान का शटर खोल रहा था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी के सामने रखे बैग को लेकर भाग गये। चोरी किये गये सोने-चांदी की ज्वेलर्स की कीमत अनुमानित करीब एक करोड़ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना सीतापुर की संयुक्त टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आरोपी के घर से चोरी के जेवरात करीब 300.92 ग्राम सोने के आभुषण कीमती करीब 43 लाख रूपये एवं चांदी के आभूषण करीब 1 किलो 168 ग्राम कीमती करीब 03 लाख रूपये कुल कीमती मशरुका लगभग 46 लाख रुपये बरामद किया गया था एवं प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी दास नागेश्वर कों पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही थी, इसी दौरान जिला जाजपुर उड़ीसा से मामले में शामिल आरोपी शंकर प्रधान उर्फ़ बिन्नू कों पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शंकर प्रधान उर्फ़ बिन्नू आत्मज काली प्रधान उम्र 30 वर्ष साकिन पुरबो कोट थाना कोरई जिला जाजपुर उड़ीसा का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक कों अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर संगठन बनाकर उठाईगिरी (चोरी) करना स्वीकार किये जाने पर प्रकरण में धारा 111 (2), 3 (5) बी.एन.एस. जोडी गई है, प्रकरण के अन्य आरोपीगण घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है, शेष फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, साइबर सेल अम्बिकापुर से प्रभारी साइबर सेल सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्र.आर. भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह एवं थाना सीतापुर से प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक मनोहर पैकरा, धनकेश्वर यादव सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!