छत्तीसगढ़

दुर्ग : नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री करते 6 आरोपी एवं 1 अपचारी बालक पकड़े गए, 1200 टैबलेट, 8 मोबाइल एवं 2 एयर गन सहित अन्य सामग्री बरामद..

दुर्ग : दिनांक 23.09.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास कुछ व्यक्ति नशीली एवं प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और 06 आरोपियों एवं 01 अपचारी बालक को पकड़ा गया।

दिनांक 23.09.2026 को थाना सुपेला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास कुछ व्यक्ति नशीली टैबलेट का अवैध रूप से विक्रय कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके से 06 आरोपियों एवं 01 अपचारी बालक को पकड़ा गया। तलाशी एवं कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, 08 मोबाइल फोन, बिक्री की रकम ₹1,400 तथा 02 एयर गन बरामद की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 1413/2026 के तहत धारा 8(c) सहपठित धारा 22 NDPS Act के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद एयर गन के संबंध में उनके तकनीकी विनिर्देश एवं लागू वैधानिक प्रावधानों के अनुसार पृथक कार्रवाई की जाएगी।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान के पास नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट को अवैध रूप से बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने की गतिविधि में संलिप्त थे। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ा।

आरोपी का नाम : 1. साहिल शेख, उम्र 24 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, मिलन चौक, SBI ATM के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग।

2. योगेश कुमार साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी श्याम नगर, जेएमएफसी कोर्ट के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

3. अम्रन साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरा पारा, सेंट्रल बैंक के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

4. मयंक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, यार्ड क्रमांक 07, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

5. जानी यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कांति चौक, उमदा, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

6. समीर ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, शास्त्री मार्केट, सुपेला, जिला दुर्ग।

01 अपचारी बालक को संरक्षण में लिया गया है। उसकी पहचान संबंधी विवरण विधि अनुसार सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

जप्त सामग्री : 1. अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 1200 नग टैबलेट — कीमत लगभग ₹3,600।

2. 08 नग मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹75,000।

3. बिक्री की रकम ₹1,400।

4. 02 नग एयर गन — कीमत लगभग ₹20,000।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!