छत्तीसगढ़

​मस्तुरी पुलिस व ACCU की बड़ी कार्रवाई: जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

मस्तूरी : दिनांक 13.09.2026 को थाना मस्तुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि तीन पुरूष एवं एक महिला जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे में अपने-अपने पास पिट्टू बैग एव झोला में अवैध रूप से गांजा रखकर बिकी करने के लिए ग्राम मटियारी थाना सीपत जाने के लिए ऑटो बस का इंतजार कर रहे है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तूरी की टीम द्वारा जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए 03 पुरूष आरोपी 01 महिला आरोपिया के कब्जे से कुल 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 6,50,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त कर एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपियों से पूछताछ पर जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को जिला बलांगीर उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में खरीदकर ग्राम मटियारी सीपत क्षेत्र में महंगे दामों में बिकी करने हेतु लेकर आना बताये हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी (ए सी सी यू प्रभारी), निरीक्षक सलीम खाका (थाना प्रभारी थाना मस्तूरी) उप निरीक्षक सुजान जगत उप निरीक्षक कमलेश बंजारे,प्र आर प्रमोद सिंह,आर, प्रेम सुर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव, धीरेन्द्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम : 01 आकाश सिसोदिया पिता राजू सिसोदिया उम्र 21 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ म

02 श्रीमती पूर्वा मालिया पति आकाश सिसोदिया उम्र 20 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ ग

03. कृष्णा पाण्डेय पिता रंजीत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ. ग.)

04 नीरज नायक पिता राजाराम नायक उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 झाड़ू मोहल्ला थाना उमरिया जिला उमरिया (म. प्र.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!