छत्तीसगढ़

सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा :– प्रार्थी विद्याचरण राव साकिन इन्दरपुर थाना दरिमा का थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के गांव का त्रिपाल टोप्पो प्रार्थी को ऑनलाइन शेयर मार्केट में फायदा होने की बात बोलकर और स्वयं जुड़े होने की बात बताकर प्रार्थी को भी जुड़ने बोला तब प्रार्थी त्रिपाल के माध्यम से उदयपुर निवासी राजकुमार पैकरा से मिला, मिलने पर राजकुमार पैंकरा बताया कि एक ऑनलाइन Biget Wallet (LGNS) क्रिप्टो वायलेट ऐप है जिसमे पैसा लगाने से अधिक रकम मिलता है। तब प्रार्थी उसके बहकावे एवं लालच में आकर दिनांक 19/07/26 को राजकुमार पैंकरा के कहने पर होटल फिल आनन्दम में शेयर मार्केट के संबंध में ट्रेनिंग में गया, जहा कान्ता प्रसाद राजवाड़े द्वारा लैपटॉप एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से अन्य 10-12 लोगो को Biget Wallet (LGNS) क्रिप्टो वायलेट ऐप के शेयर मार्केट में पैसा बढ़ाने के बारे में बताया जा रहा था, जिसमे 12 लेवलो में पहुंचने के बाद फ्री में पैसा मिलते रहेगा बस इस शेयर में पैसा लगाना है, कहकर दिनांक 19/07/26 को होटल फिल आनन्दम में जहा ट्रेनिंग चल रहा था, वहां पर राजकुमार पैकरा के द्वारा प्रार्थी से 10000/- रूपये नगद लेकर 01 साल में 01 लाख रुपये बढ़ने का लालच देकर झांसे में लेकर ठगी किया गया है, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 318(4), 61(2), बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के 05 आरोपियों (01)कान्ता प्रसाद पिता दिलु राम राजवाड़े उम्र 27 वर्ष साकिन सिंगीटाना थाना लखनपुर (02) राजकुमार पैकरा पिता स्व० अमीर साय उम्र 42 वर्ष साकिन पण्डरीडांड उदयपुर थाना उदयपुर (03) जीवन साय टोप्पो पिता दिलराम टोप्पो उम्र 36 वर्ष निवासी महादेवटिकरा नावानगर थाना दरिमा (04) फिरोज लकड़ा पिता राम साय लकड़ा उम्र 35 वर्ष निवासी टपरकेला थाना दरिमा (05) मुकेश कुमार गुप्ता पिता बिनोद कुमार गुप्ता उम्र 46 वर्ष निवासी अम्बे कॉलोनी मकान नंबर बी-7 गांधीनगर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था एवं फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

प्रकरण में फरार आरोपीगणों का पता तलाश दौरान आरोपी त्रिपाल टोप्पो कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (06) त्रिपाल टोप्पो उर्फ गुलाब पिता स्व. राम लाल टोप्पो उम्र 53 वर्ष साकिन इन्दरपुर थाना दरिमा जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि आरोपी राजकुमार पैकरा व कांता प्रसाद राजवाडे के द्वारा Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर ब्याज के तौर पर पैसा बढाकर देता है। एक ऑनलाइन Biget Wallet (LGNS) एक क्रिप्टो चायलेट ऐप है, इसमें 100 या 5 लाख से ज्यादा क्वाइन खरीद सकते है, और पैसा लगाने से अधिक पैसा मिलता है। आरोपी त्रिपाल टोप्पो के द्वारा Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट) का उपयोग जिस मोबाईल किया जाता था उस मोबाईल व एक नग नोट बुक कों पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के भेजा जाता है। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों एवं देश के अन्य राज्यों में भी इसके प्रचार प्रसार की सूचना आरोपियों से प्राप्त हुई है, नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरगुजा पुलिस की नागरिकों से अपील नागरिक ज्यादा मुनाफा के लालच एवं अन्य बहकावे में आकर भ्रामक एवं गलत ऐप के माध्यम से कही निवेश ना करें, आप ठगी की घटना के शिकार हो सकते है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक रामशंकर यादव, अनिल परिहार, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा की सक्रिय भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!