राजनांदगांव पुलिस चौकी चिचोला: मृतक के पत्नि एवं अन्य व्यक्ति गिरफतार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल प्रार्थी ओमप्रकाश साहू पिता झुमक लाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के द्वारा पुलिस चौकी चिचोला में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई प्रेमलाल साहू पिता झुमुक लाल साहू निवासी रामपुर को दिनांक 10.08.2026 के शाम 07ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे के मध्य ग्राम महाराजपुर भारत पेट्रोल पंप के बाजू एन.एच. 53 रोड के किनारे गडृा में गिरा पडा है। मुंह, नाक, माथे में चोट है खून बहा है। दाहिनेे हाथ की उंगली के पास एक बडा मुरूम पत्थर पडा है, जिसमें खून लगा है। संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गया है कि सूचना पर पुलिस चौकी चिचोला मर्ग कायम कर कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव, अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया एवं दिशा-निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी, सउनि एवं अन्य स्टाप द्वारा घटना या अपराध की सभी एंगल से हर संभावित पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल किया गया गवाहों एवं परिजनों व मोबाईल सीडीआर लोकेशन के आधार पर संदेही आरोपी नरबद साहू पिता देवलाल साहू उम्र 40वर्ष निवासी ग्राम पटपर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) एवं मृतक के पत्नि श्रीमती गंगोत्री साहू पिता प्रेमलाल साहू 27 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को कड़ाई से पूछताछ किया गया जो मृतक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Related Articles
सरिया : घर में घुसकर चोरी करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
नशे में स्कूल बस चलाते मिले 2 चालक, दोनों स्कूल बसें जप्त; चालकों पर धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई, स्कूल प्रबंधन को नोटिस…
दुर्ग : पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ₹14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश छोटेडोंगर में दर्ज हुई सबसे ज्यादा 18 सेमी बारिश, दो दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना..















