बिलासपुर : पहली किश्त मिलने के बावजूद लंबे समय से निर्माण शुरू नहीं करने वाले करीब 2 हजार हितग्राहियों को अंतिम चेतावनी दी जाएगी। समय पर निर्माण शुरू नहीं होने पर स्वीकृति निरस्त कर पात्र हितग्राही को लाभ दिया जाएगा। शासकीय राशि के दुरुपयोग पर संबंधित सरपंचों पर भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश।
साप्ताहिक टीएल बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पीएम सूर्यघर, एग्रीस्टेक, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की।




















