बिलासपुर : प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04.07.2026 के सुबह करीब 07.00 बजे अपनी बेटी को स्कुल छोड़ने गया था। घर वापस आते समय उसके पिता जी का फोन आया और बताया कि करीब 06.45 बजे मार्निंग वाक मे गया था रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा नुकीली वस्तु रखे आये और अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगणो के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार एएसपी क्राइम श्रीमती मधुलिका सिंह एएसपी (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के एवम डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार मार्गदर्शन में थाना / एसीसीयू की संयुक्त टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया। पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम एवं विधी से संघर्षरत् बालक एवं आरोपी साहिल सोनकर को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकाण के आरोपी नवीन पटेल को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसा उपल्बध कराया था आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी- 1. नवीन पटेल पिता श्री दिव्यानंद पटेल उम्र 38 साल सा. मेन रोड तेलीपारा अजीत होटल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.




















