छत्तीसगढ़

एनडीपीएस के मामलों मे इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करते हुये गांजा तस्कर को ग्राम मटियारी सीपत से किया गया गिरफ्तार..

बिलासपुर पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा/शराब/नशीली पदार्थ बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार एनडीपीएस एक्ट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसके तारतम्य में दिनांक 25.05.2025 को मुखबीर की सूचना पर गांजा बेचने के आरोपी 01. जीतन बाई वर्मा 02.महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडिया को अपने घर के सीढ़ी के नीचे एक सफेद रंग के झोले में नीले रंग के पॉलिथीन में कुल वजन 3.385 किलोग्राम जिसमे से शुद्ध मादक पदार्थ गांजा का वजन 1.960 किलोग्राम को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपीगण जीतन बाई वर्मा और महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडिया निवासी भाटापारा मोपका को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त आरोपीयो से पुछताछ के दौरान बताया गया कि गांजा मुहैया कराने वाले / गांजा सप्लाई करने वाले ग्राम मटियारी थाना सीपत निवासी कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी पवार से मादक पदार्थ गांजा खरीद कर फुटकर में बेचते है प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल (एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स प्रभारी) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिध्दार्थ् बघेल,थाना प्रभारी सरकंडा के मार्गदर्शन में प्रभारी पु स के मोपका उनि भावेश शेंडे के नेतृत्व में उक्त प्रकरण में मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले के सकूनत पर बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी करते हुए गांजा सप्लायर विक्रेता 01.कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी पिता शिव कुमार उम्र 38 वर्ष वार्ड न 16 ग्राम मटियारी सीपत को विधिवत् अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल, उपनिरी भावेश शेंडे, सउनि ढोलाराम मरकाम ,आर मुरली भार्गव,आर रमेश राठौर की सराहना की है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!