छत्तीसगढ़

रायगढ़ : प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर..

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना और आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी गई, जिसके अनुसार प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी।

कांफ्रेंस में एसडीओपी धरमजयगढ़ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सिविल अस्पताल पहुंची, जहां मृतक की पहचान दयाराम साहू (27) पिता फागूलाल साहू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दयाराम का निरंजन सिदार की रिश्तेदार युवती से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर निरंजन और उसका भाई राजू सिदार पहले से नाराज थे। बीती 1 मार्च की रात जब दयाराम निरंजन के घर पहुंचा तो दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर उस पर मोटरसाइकिल के शॉक-एब्जॉर्बर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के भाई कन्हैया साहू (34) की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) BNS के तहत अपराध क्रमांक 85/2025 दर्ज किया। दोनों आरोपी निरंजन सिदार (31) और राजू सिदार (18) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!