छत्तीसगढ़

बिलासपुर: सोशल मिडिया पर अष्लील फोटो विडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश..

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा समीक्षा बैठक दौरान महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के संबंध में साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त की शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये हैं, जिसके परिपालन में थाना सरकण्डा मंे साइबर टीप लाईन की प्राप्त शिकायत पर अप.क्र. 325/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मोबाईल टावर लाकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे द्वारा अपने मोबाईल से महिला एंव बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने उक्त मोबाईल को खराब होने से फेंक देना किन्तु उपयोग किये जाने वाले सिम नम्बर का वर्तमान में भी उपयोग करना बताने पर प्रकरण में 201 भादवि जोड़ा गया एवं आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे को आज दिनांक 02.03.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- देवी प्रसाद कुर्रे पिता चंद्रषेखर कुर्रे उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम भौवाकापा थाना कोटा, हा.मु. अटल आवास खमतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!