छत्तीसगढ़

हुण्डई वेन्यु कार से करीबन 212 किलोग्राम अवैध चांदी के जेवरों के साथ 2 लोगो को सरिया पुलिस ने धर दबोचा…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दिनांक 30.01.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान एक हुण्डई वेन्यु कार से करीबन 212 किलोग्राम बिना बिल के चांदी के जेवरों के साथ 02 लोगो को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

कंचनपुर बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उडीसा की ओर से आ रहे एक सफेद रंग के हुंडई वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एनजेड 2277 को रोका गया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिनका नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम पप्पू साहू पिता स्व० मंषाराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी विश्वकर्मा चौक साहू पारा वार्ड क्रमांक 14 मुजगहन (सेजबहार) थाना मुजगहन जिला रायपुर (छ०ग०) का होना बताया व बगल सीट में बैठा व्यक्ति रामरूची पटेल पिता जगन्ननाथ पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी न्यू संतोषी नगर मुजगहन वार्ड क्रमांक 54 थाना मुजगहन जिला रायपुर (छ०१०) का होना बताये वाहन को चेक कराने हेतु कहने पर गोल-मोल जवाब देने लगे वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की में एवं पीछे सीट में कुल 22 नग नीला, काला, कत्था, हरा रंग के छोटे बड़े बैग एवं 01 सफारी कंपनी के अटैची के अंदर विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण एवं 05 नग अलग-अलग साईज के चांदी के सिल्ली मिले पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा उक्त चांदी के आभूषण को रायपुर से उडीसा होते हुये सरिया सारंगढ़ की ओर परिवहन करना बताये चांदी के आभूषण को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में गवाहों के समक्ष 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जाकर वैद्य दस्तावेज पेश करने हेतु कहा गया दोनों के द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया गया । उपरोक्त संदेहियों के संयुक्त कब्जे से विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण एवं चांदी के सिल्ली कुल वजनी 212.600 किलोग्राम कीमती लगभग 1.91,60000 रू० रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग का हुंडई वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एनजेड 2277 कीमती करीबन 1500000रू० को धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्त किया गया। जप्ती कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दी जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!