कोण्डागांव : श्रीमति दयाबती नेताम पति जयलाल नेताम जाति गोंड़ उम्र 33 वर्ष निवासी रावसवाही बड़ेराजपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव की रहने वाली है जिसका जिला सहकारी बैंक विश्रामपुरी शाखा में कुल 1,20,000/-(एक लाख बीस हजार रूपये) को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया है। मामला एटीएम कार्ड से पैसा निकालने फ्राड करने गंभीर प्रकृति का अपराध होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) कोण्डागावं के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे के मार्ग दर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपतसिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में आरोपी के पता तलाश हेतु थाना विश्रामपुरी एवं सायबर सेल की 02 टीम गठित की गई, आरोपी के पता तलाश दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, सीडीआर, भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही कैलाश प्रधान पिता कन्हैया प्रधान उम्र 35 वर्ष साकिन गुहाबोरण्ड थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव (छ0ग0) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जिला सहकारी बैंक में सेक्यूरीटी गार्ड विश्रामपुरी में पदस्थ रहना एवं वही पर ग्राहक को प्रदाय किया जाने वाला एटीएम कार्ड जो बंद लिफाफा में रहता था जिसे फाड़ कर उस एटीएम कार्ड एवं पिन नम्बर को निकाल कर फ्राड करना बताया दिनांक 29.08.2024 से लेकर 04.09.2024 के मध्य में फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर 1,20,000 हजार रूपये प्रार्थिया के खाता से फ्रार्ड किया है एवं आरोपी के कब्जे से 02 अन्य एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ है, जिसमें से करीब 60,000 रूपये निकालना बताया। जिसमे से 50,000 रूपये का होण्डा साईंन मोटर सायकल खरीदना बताया, तथा आरोपी के कब्जे से 18,000 नगद कैश व 03 एटीएम कार्ड, 01 नग वीवो मोबाईल किमती करीबन 10,000 एवं घटना में प्रयुक्त सीडी डिलक्स मोटर सायकल, किमती करीबन 30,000 रूपये, होण्डा साईंन मोटर सायकल किमती करीबन 1,00000 रूपये कुल जुमला-1,58,000 को जप्त किया गया है।
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








