छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक के साथ शादी का प्रलोभन देकर करता रहा शारीरिक शोषण, पीड़ित नाबालिक के घर में किराये पर रहता था आरोपी…

बिलासपुर : दिनांक 19.07.2024 को परिजनों के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय बघेल इसके घर में वर्ष 2020 से 2021 तक किराये पर अकेले रहता था। जिससे जान पहचान हुआ था जो काम कर वापस आने के दौरान बातचीत करता था और कहता था कि वह पीड़िता को पंसद करता है पत्नि बनाकर अपने पास रखेगा। दिनांक 08.07.2021 को वह इसे अकेली पाकर इसके घर में ही किराये के रूम में जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा अक्सर शारीरिक सबंध बनाता था और किसी को कुछ मत बताना शादी करने के बाद बतायेंगे बोलता था। आरोपी जल्द शादी करने का झांसा देकर किराए के मकान को छोड़कर चला गया।

पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल अपराध सदर कायम किया गया। एवं मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी संजय बघेल का पतासाजी कर तकनीकी साक्ष्य, मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर बहतराई अटल आवास से पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!