छत्तीसगढ़

बिलारापुर : हवन पूजा पाठा क्रिया कराने का झांसा देकर आनलाईन सायबर ठगी करने वाले अंतराज्यीय ठग पर बडी कार्यवाही… ठगो के झांसे मेे आकर प्रार्थीया ने गवाये थे करीबन 36 लाख 73000 रू…

बिलारापुर : सोनगगा कालोनी सरकण्डा निवासी पीड़ित महिला ने थाना उपस्थित होकर दिनांक 10.01.24 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब रहने के कारण अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्योतिषी जानकारी के लिए गूगल के माध्यम से हनुमन्त निकेतन डॉट काम साइट में जाकर जानकारी सर्च की जिस पर मोबाईल नंबर 9519248866 से कॉल आया और बोला कि हवन.पूजन के नाम पर 3350 रू आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाता में जमा करे तब उक्त आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाते में 3350 रू ट्रांसफर करने बाद अलग-अलग तिथियों में सम्पर्क कर हवन पूजन एवं दान दक्षिणा गौदान विन्ध्यवाशिनी दान, मारन क्रिया दान बंधक क्रिया दान सुरक्षा कवच दान जैसे अनेक प्रकार के हवन पूजन दान क्रिया आदि के लिए स्वास्थ्य में रूकावट हो जायेगा कहते हुये झांसे में लेकर अलग अलग किस्तों में करीब 36,73,000 रू प्राप्त कर ठगी किया एवं और अधिक पैसों की मांग कर रहा था प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे इस निर्देश के पालन में थाना सरकण्डा एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की एक विशेष टीम प्रयागराज रवाना की गई टीम द्वारा आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपी आॅनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी निवासी प्रयागराज को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी:- आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी पिता धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष निवासी ममपोडगंज, प्रयागराज उत्तर प्रदेश।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!