छत्तीसगढ़

पुरानी घरेलु विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या के मामले मे आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

रायपुर :- दिनांक 29.06.2024 को मृतक मोहम्मद मुकीम निवासी अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर को आरोपियों द्वारा पुराने हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से सीने में घोपकर तथा बाएं हाथ के भुजा के पास मारकर चोट पहुंचाये जिससे मोहम्मद मुकीम लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु एम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा मृत्यु होना बताएं की सुचना पर आरोपियों के विरोध थाना कबीर नगर में 147/2024 धारा 294,302,34 भा. द. वि. कायम किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में तत्काल अवगत कराया गया।

प्रकरण को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक श्री अमन कुमार झा के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक श्री दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में प्रकरण को गंभीरता लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया व आसपास के लोगो से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। तथा आरोपी मोहम्मद अल्ताफ को पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया 02 अन्य आरोपी फरार हैं जिसकी पतासाजी हेतु प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपी मोहम्मद अल्ताफ को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद अल्ताफ पिता स्वर्गीय मोहम्मद इसाक उम्र 46 साल, साकिन ग्राम गेसुला मथुरा विद्दूपुर जिला वैशाली बिहार हाल पता सोनडोंगरी अवधपारा खान मोहल्ला थाना कबीर नगर रायपुर (छ0ग0)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!