छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी करते महिला सहित 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 29.06.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 01 के पास एक महिला एवं एक पुरूष खड़े है, जो अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा महिला एवं पुरूष को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में पुरूष ने अपना नाम पुष्पेन्द्र सिंह निवासी जिला भिंड (म0प्र0) एवं महिला ने अपना नाम विनीता सिंगोरा निवासी जिला मण्डला (म0प्र0) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,32,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 511/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. पुष्पेन्द्र सिंह पिता जय हिंद सिंह उम्र 25 साल साकिन जगनपुरा थाना मेहोना जिला भिंड (म0प्र0)।

02. विनीता सिंगोरा पति भागवत सिंगोरा उम्र 32 साल साकिन ग्राम मधुपुरी थाना एवं जिला मण्डला (म0प्र0)।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!