छत्तीसगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 250 Kg अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार……

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : दिनांक 27/06/24 को थाना प्रभारी सरिया उनि प्रमोद यादव को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की उड़ीसा तरफ से SML माजदा गाड़ी क्र CG07 BR 9667 में एक व्यक्ति पत्तागोभी सब्जी बोरी के नीचे गांजा लेकर सरिया तरफ आ रहा है l

सुचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ भठली मार्ग में राइस मिलके पास घेराबंदी किया गया जो कुछ समय बाद SML वाहन क्र CG07 BR 9667 ओडिसा तरफ से आते दिखा जिसे रोककर वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम उदय नारायण कछवाहा पिता राकेश कछवाहा निवासी दमोह,जिला दमोह मध्यप्रदेश बताया ! गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर खाली कैरेट और पत्ता गोभी के बोरी के नीचे 07 बोरी में कुल 250 पैकेट प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलो कुल 250 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2500000 ( पच्चीस लाख रुपए) मिला l उक्त मादक पदार्थ गांजा के खरीदी बिक्री एवं परिवहन करने के संबंध में आरोपी को नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर बरामद कुल मादक पदार्थ गांजा 250 किलो कीमती 2500000 रु घटना मे प्रयुक्त SML माजदा वाहन क्रमांक CG07 BR 9667 कीमती 500000रु एक नग वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 10000 कुल कीमती 3010000 रू ( तीस लाख दस हजार रुपए) को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!