छत्तीसगढ़

इंस्ट्राग्राम फे्रंड नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाला आरोपी युवक को संगीन धाराओ में गिरफ्तार कर भेजा जेल…

बिलासपुर : दिनांक 21.06.2024 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनंाक 20.06.2024 को दोपहर 12.45 बजे घर से बिना कही चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 264/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत गराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश अग्रवाल द्वारा अपहृत बालिका का पता तलाश कर अज्ञात आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मुखबीर सूचना मिली की अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी अपने घर दीनदयाल कालोनी मंगला मे रखा हुआ है मुखबीर सूचना के निशानदेही पर अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी के घर दीनदलयाल कालोनी सेे बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय आदेश पर आरेापी को केन्द्रीय जेल बिलासपुर में दाखिल किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!