छत्तीसगढ़

रायपुर : 26 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 21.06.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विकास पांडे एवं अमित पांडे निवासी सतना मध्य प्रदेश का निवासी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26 किलो 140 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,64,000 /- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 245/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. विकास पांडे पिता घनश्याम पांडे उम्र 22 वर्ष निवासी रघुराज नगर सतना डालीबाग थाना सिटी कोतवाली जिला सतना मध्य प्रदेश।

02. अमित पांडे पिता संजय पांडे उम्र 19 साल निवासी रघुराज नगर सतना डालीबाग थाना सिटी कोतवाली जिला सतना मध्य प्रदेश।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!