छत्तीसगढ़

दो अलग-अलग प्रकरणों में छेड़छाड़ के 2 आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार….

रतनपुर : दिनॉक 13/06/2024 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 11/06/2024 के रात्रि करीबन 03:00 बजे आरोपी प्रार्थिया के पास जाकर बुरी नीयत से प्रार्थिया के उपर हाथ फेरने लगा, प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर गाली गलौच करते हुये वहाँ से भाग गया।

दूसरे प्रकरण में दिनाँक 13/06/2024 को आरोपी महिपाल साहू बीते कुछ दिनों से प्रार्थिया के कहीं आने-जाने पर इसका पीछा कर रहा था व दिनाँक 12/06/2024 को रात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी महिपाल साहू प्रार्थिया के घर का बाउण्ड्रीवाल कुदकर अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा ।उक्त दोनों प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना रतनपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर उक्त दोनों प्रकरण के आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. अमित कुमार माण्डवा पिता नारायण माण्डवा उम्र 28 वर्ष निवासी सिंघरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

2. महिपाल साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!