बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर अपराध क्रमांक-276/2024, धारा – 323,363,376(2)(एन) भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी शुभम रामटेके को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
नाम आरोपी – शुभम रामटेके पिता प्रहलाद राम टेके उम्र 20 साल साकिन बन्नाक चौक जनपद स्कुल के पीछे सिरगिट्टी जिला बिलासपुर




















