रायगढ़ : जिले में मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारियों ने मालवाहक वाहन चालकों और वाहन स्वमियों की बैठक लेकर थाना प्रभारियों ने मालवाहक वाहनों पर यात्री परिवहन नहीं करने की समझाइश दी गई जिसके बाद अब पुलिस टीमें सभी थाना क्षेत्र के प्रमुख एवं अंदरूनी मार्गों पर वाहनों की जांच कार्रवाई कर मालवाहक वाहनों पर यात्री परिवहन कर रहे चालकों पर कार्यवाही शुरू की है पिछले 3 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 89 मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही किया गया है जिसमें 85 मालवाहक वाहनों के चालकों से समन शुल्क की राशि ₹35,200 वसूल किए गए हैं तथा 04 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस की कार्यवाही सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत जारी है । वाहन चालकों को पुलिस दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने और मालवाहक पर यात्री परिवहन ना करने की सख्त हिदायत दिया गया है ।
Related Articles
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…
जशपुर : बेटी से एकतरफा प्यार में बना हत्यारा: बात बंद करने पर मां को टांगिया मार उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार..
सरिया, बरमकेला और डोगरीपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी के 4 मामलों में ₹1.14 करोड़ की संपत्ति जप्त..
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च













