छत्तीसगढ़

रायपुर : अलग – अलग स्थानों से आधा दर्जन दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम नवीन उर्फ सुनील सुनानी निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा नवीन उर्फ सुनील सुनानी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नवीन उर्फ सुनील सुनानी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर एवं दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 06 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताने के साथ ही चोरी की वाहनों में फर्ज़ी नम्बर प्लेट लगाना भी बताया गया ।

जिस पर आरोपी नवीन उर्फ सुनील सुनानी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर *कब्जे से चोरी की कुल 06 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये, घटना से सम्बंधित आलाजरब एवं 04 फर्ज़ी नम्बर प्लेट जप्त* किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 03/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 05 नग दोपहिया वाहनों में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरण में थाना पुरानी बस्ती से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – नवीन उर्फ सुनील सुनानी पिता खिरो उर्फ खिरसिन्धु सुनानी उम्र 32 साल निवासी देवकोट थाना दसपुर जिला कालाहाण्डी उड़ीसा हाल पता चंद्रशेखर नगर लोधीपारा संगम चौक थाना पण्डरी जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!