छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा; भीषण गर्मी से राहत की खबर, कल से बारिश के आसार…

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कल यानि सोमवार को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा होने की संभावना है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। आज रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 05.05.2024 को दर्ज़ किया गया अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ने की संभावना है। तेज धूप की वजह से पारा बढ़ रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छह मई से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में मौसम खुशनुमा हो जाएगा। इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 05.05.2024 को दर्ज़ किया गया अधिकतम तापमान

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका मेघालय से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण तक औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थितहै। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा। साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 

प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 42.5, माना एयरपोर्ट में 42, बिलासपुर में 42.4, दुर्ग में 41.8 और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!