छत्तीसगढ़राजनीति

सरगुजा : कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी, कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की सोच: नरेन्द्र मोदी

सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी कांग्रेस संविधान बदलकर SC, ST, OBC का हक अपने वट बैंक को देना चाहती है…कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं…अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है |

कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ से, आपसे कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने का आशीर्वाद मांगा। आपने मेरी बात का मान रखा, पंजा साफ कर दिया। आज सरगुजा की संतान, आदिवासी संतान सीएम के रूप में छत्तीसगढ़ के सपने साकार कर रहा है विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।

कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है, देश देख रहा है। आतंक भी कांग्रेस के कारण फैला, नक्सलवाद भी बढ़ा, कांग्रेस का कुशासन व लापरवाही से देश बर्बाद हुआ। हम आतंकवाद, नक्सली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों को सहयोग और लोग, पुलिस, सुरक्षा बल पर हमला करवाने वालों को शहीद कहते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की सोच आंध्रप्रदेश ने धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रयास किया, फिर पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। 15% आरक्षण की बात कही। वहीं एसटी, एससी, ओबीसी के कोटा को कम कर अपने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कही। 225 करोड़ रूपए सरगुजा के किसानों के खातों में जमा हो चुकी हैं। अति पिछड़ी जनजाति के लिए 24,000 करोड़ पीएम जनमन योजना, घर, पानी, कौशल विकास, बिजली, सड़क, गांव-गांव तक पहुंचेगी।

मेरे लिए एक-एक वोट सिर्फ वोट नहीं है, ईश्वर रूपी जनता का आशीर्वाद है। बीजेपी को दिया हुआ वोट, कमल फूल को दिया हुआ वोट, विकसित भारत बनाएगा यह मोदी की गारंटी है। मेरे लिए एक-एक वोट सिर्फ वोट नहीं है, ईश्वर रूपी जनता का आशीर्वाद है। बीजेपी को दिया हुआ वोट, कमल फूल को दिया हुआ वोट, विकसित भारत बनाएगा यह मोदी की गारंटी है।

दुनिया में बैठी कुछ ताकतें, कांग्रेस और INDI गठबंधन की सरकार चाहती है ताकि इनकी लूट की दुकान चले और विकसित भारत का सपना पूरा न हो सके

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!